दरभंगा, सितम्बर 14 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में जानकी मंदिर के पास एक वृद्ध से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़ित रहमगंज निवासी लक्ष्मी नारायण साह ने लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे रविवार को सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन्हें रोका। उनसे कहा कि आजकल समय ठीक नहीं चल रहा है। आप सोने की अंगूठी पहन कर क्यों चल रहे हैं। इसे खोलकर कागज में रख लीजिए। वृद्ध ने बदमाशों के झांसे में आकर अंगूठी को खोलकर कागज में रख लिया। इसी दौरान एक बदमाश कागज में लपेटी हुई नकली अंगूठी वृद्ध को थमा दी और उनसे सोने की अंगूठी ले ली। उसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को घटन...