Darbhanga News: शहर के मौलागंज में चाकूबाजी में युवक जख्मी
दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज में बुधवार को चाकूबाजी में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचा। वह सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास निवासी मो. वसीम बताया जाता है। उसने बताया कि वह फिलहाल मासूम नगर स्थित कब्रिस्तान के बगल में रहता है। वह अपनी नानी को ढूंढने मौलागंज गया था। वहां उसके मौसा उसकी बहन को पीट रहे थे। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके मौसा ने ही उसे चाकू घोंप दिया। बहरहाल युवक के बयान में विरोधाभास प्रतीत होता है। जांच में ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.