दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रमंडल स्तरीय नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, जल निकासी, पेयजल, भवन निर्माण स्वीकृति तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जलजमाव व डेंगू से बचाव की तैयारी में जुटा नगर परिषदशहरी विकास की समीक्षा आयुक्त ने दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र अनुश्रवण प्राधिकार के गठन एवं उससे संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि शहरी विकास से जुड़े सभी कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं का क्रि...