Darbhanga News: शराब पीने में हायाघाट का प्रधान लिपिक निलंबित
दरभंगा, नवम्बर 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने मद्य निषेध कानून के उल्लंघन के आरोप में हायाघाट प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रधान लिपिक लखिन्द्र पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, दरभंगा से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, डीएम के ई-मेल पर प्राप्त शिकायत के आलोक में मामले की जांच कराई गई थी। जांच के क्रम में गत 30 सितंबर को हायाघाट प्रखंड के सरकारी क्वार्टर में श्री पासवान की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इस मामले में मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, बेनीपुर निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें प्रत्ये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.