Darbhanga News: शराब पीते चार युवक धराए
दरभंगा, अक्टूबर 29 -- Darbhanga News: बेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर की पुलिस ने मंगलवार की रात बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम-सुपौल गांव के बाहर सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। बुधवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मद्य निषेध थानाध्यक्ष श्रीनिवास पटेल ने बताया कि सुपौल मुसहरी मार्ग से गिरफ्तार युवकों की पहचान शिवराम-सुपौल गांव निवासी मो. फुलहसन के पुत्र मो. असगर, गणेशी सदा के पुत्र अमोल कुमार, घुरिक महतो के पुत्र वीरेंद्र कुमार तथा अमेठी गांव निवासी दुखी सदा के पुत्र रमाशंकर सदा के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.