Darbhanga News: शराब तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 15 -- Darbhanga News: कमतौल। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की शाम कमतौल थाना क्षेत्र के अहियारी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-दो में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मौके से भागने का प्रयास कर रहे शराब तस्कर कृष्णा राय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अहियारी दक्षिणी पंचायत के वार्ड-दो निवासी स्व. रघुवीर राय के पुत्र कृष्णा राय के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम ने शाम करीब पांच बजे गुप्त सूचना के आधार पर उसके ठिकाने पर छापेमारी की। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में करीब 75 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बेनीबाद में भूसे के ढेर से 128 कार्टन शराब की जब्त हालांकि, जब्त शराब की संख्या को लेकर विभाग की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.