Darbhanga News: शराब के साथ गिरफ्तार: बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में
दरभंगा, जुलाई 7 -- Darbhanga News: बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को बहेड़ी बाजार निवासी मनोज कुमार के पुत्र संजीत कुमार को 0.540 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे मामले में दिलावरपुर निवासी मो. मुकिबुल रहमान के पुत्र मो. अकबर को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.