दरभंगा, सितम्बर 1 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा, दरभंगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में सत्र 2026-27 में नवनामांकित छात्राओं के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत मंगलवार को फाउंडेशन क्लासेज के प्रथम दिन विभिन्न विषयों पर विशेष व्याख्यान हुआ। फाउंडेशन क्लासेज के प्रथम दिन इंजीनियरिंग मेकेनिक्स विषय पर व्याख्यान देते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमोद कुमार ने छात्राओं को मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराया। उन्होंने बल, गति, संतुलन, दाब, घर्षण, कार्य एवं ऊर्जा जैसी आधारभूत संकल्पनाओं को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। बताया कि इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में मेकेनिक्स की मूलभूत समझ अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह आगे की तकनीकी शिक्षा के लिए मजबूत आधार तैयार करती है...