Darbhanga News: वेस्टर्न एशियन अंडर 16 शतरंज में जयेश ने रचा कीर्तिमान
दरभंगा, नवम्बर 2 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। अहमदाबाद स्थित राजपथ क्लब में आयोजित वेस्टर्न एशियन अंडर 16 रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ी जयेश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सात चक्रों के साथ संपन्न इस प्रतियोगिता में जयेश ने पांच जीत और एक ड्रॉ के साथ कुल साढ़े पांच अंक प्राप्त कर यह प्रतियोगिता जीत ली। उनकी इस विजय से देश और राज्य की पदक तालिका में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। इसी प्रतियोगिता की ब्लिट्ज स्पर्धा में भी जयेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ रैपिड शतरंज में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य के स्वर्णिम कीर्तिमान में अपना नाम दर्ज कराने वाले वे एक और प्रमुख खिलाड़ी बन गए हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: नन्हें बालक विरांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.