Darbhanga News: विस व विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं डॉ. मदन
दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: दरभंगा। विधान परिषद के लिए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा बिहार के दोनों सदनों यानी बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 1985 से 95 तक वे दरभंगा जिले के मनीगाछी विधानसभा सीट विधानसभा के सदस्य भी रहे थे। दो बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं, वर्ष 2018 से 22 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2015 से 2017 तक बिहार के राजस्व मंत्री के पद पर भी आसीन रहे। ये स्नातकोत्तर एवं पीएचडी हैं। इनके स्वर्गीय पिता डॉ. नागेंद्र झा बिहार के शिक्षा मंत्री रहे थे एवं प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में उन्हें एक स्तंभ माना जाता था। यह भी पढ़ें- Darbhanga Teacher MLC: दरभंगा से कांग्रेस के मदन मोहन झा हारे, जन सुराज के सुरेश राय जीते, बेगूसराय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.