दरभंगा, अक्टूबर 9 -- Darbhanga News: अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। आगामी 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, 21 नवंबर को चेक बाउंस से संबंधित विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान को लेकर एडीआर भवन में गुरुवार को बैंक अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह न्यायाधीश आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से बैठक की। बैंक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एनआई एक्ट के मामलों के निपटारे के लिए 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें चेक बाउंस संबंधी मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। न्यायालय से पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। सभी बैंकों में इसके प्रचार-प्रसार और पक्षकारों की जानकारी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश ...