Darbhanga News: विवि अधिनियम में संशोधन का किया विरोध
दरभंगा, अगस्त 11 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में सोमवार को शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने एक साथ राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में आवाज बुलंद की। वर्तमान विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन से संबंधित प्रस्तावित विधेयक का विरोध करते हुए शिक्षक-कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे और कुलपति को ज्ञापन सौंप अपनी मांगों से अवगत कराया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विवि क्षेत्रांतर्गत विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत स्थायी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सुबह 11 बजे विवि चौरंगी के पास एकजुट हुए। वहां से शिक्षक-कर्मियों का जत्था विवि मुख्यालय पहुंचा और भीड़ सभा में तब्दील हो गई। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनमुटा) के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार, लनामिवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह एवं प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.