Darbhanga News: विधायक ने परिजन को सौंपा चेक
दरभंगा, अगस्त 31 -- Darbhanga News: दरभंगा। केवटी प्रखंड के बरियौल निवासी अर्जुन झा के 14 वर्षीय पुत्र समर अर्जुन झा की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने पीड़ित परिवार को लहेरियासराय के डरहार स्थित आवासीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपए की सरकारी सहायता राशि प्रदान की। मौके पर केवटी सीओ रणधीर रमन भी थे। विधायक डॉ. झा ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार और प्रशासन इस संकट में परिवार के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.