Darbhanga News: वार्षिक उत्सव पर की गयी चर्चा
दरभंगा, अगस्त 21 -- Darbhanga News: दरभंगा। थलवारा ब्रह्मोतरा ब्रह्मस्थान में मुखिया कामदेव यादव उर्फ करतार सिंह की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण चेतना मंच की विशेष बैठक हुई। इसमें पहुंचे लोगों को बताया गया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों अंधविश्वास और अशिक्षा के खिलाफ लड़ना होगा। उपाध्यक्ष रामविलास यादव ने मंच के वार्षिक उत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा की। साथ ही आगामी छह सितंबर को दरभंगा ऑडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। मौके पर मंच से जुड़े शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय व सरपंच सुनील कुमार यादव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.