दरभंगा, नवम्बर 29 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। लोकतंत्र का दायरा केवल चुनावी बहुमत तक सीमित नहीं है। सरकार को कानून बनाने और उनमें संशोधन करने का अधिकार है, लेकिन इसका उद्देश्य चुनावी लाभ के बजाय देशहित और लोकप्रिय सुधार होना चाहिए। ये बातें उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय, सिलीगुड़ी के पूर्व कुलपति एवं राजनीति विज्ञान के विद्वान प्रो. समीर कुमार दास ने कही। वे शनिवार को महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की 119वीं जयंती पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के दरबार हॉल में आयोजित कामेश्वर सिंह स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान में प्रो. दास ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक नैतिकता की स्थापना के लिए संविधान को बौद्धिक एवं...