दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: डॉ.संजय लाला,दरभंगा। अधिक लूज मोशन होने से ब्लड प्रेशर के कम हो जाने की भी आशंका रहती है। अचानक ब्लड प्रेशर कम हो जाने से ब्रेन पर भी असर पड़ सकता है। जरूरी नहीं है कि अधिक मात्रा में दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो जाता है। खुले में बिक रही एक पीस मिठाई भी परेशानी का सबब बन सकती है। मिठाइयों के ऊपर सटी पन्नी भी इन्फेक्शन का कारण बन सकती है। दूषित खाद्य पदार्थ कई अन्य गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। पेट दर्द, उल्टी, डायरिया, डिसेंट्री आदि परेशानी लेकर आने वाले मरीजों की हिस्ट्री बताती है कि उन्होंने खान-पान को लेकर लापरवाही बरती है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल से सेहत को नुकसान तेज पेट दर्द का असर किडनी पर भी पड़ सकता है। यह...