दरभंगा, अगस्त 13 -- Darbhanga News: गौड़ाबौराम, एक संवाददाता। बडगांव थाना के थानाध्यक्ष बिनीता कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष बिनीता की निलंबन की कारवाई बिरौल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है । इसमें एसडीपीओ ने सड़क लूट जैसी घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज करने में थानाध्यक्ष द्वारा शिथिलता बरतने का आरोप लगाया गया है। मालूम हो कि गत 31 जुलाई की सांय कमलाबलान तटबंध पर सड़क लूट की घटना प्रतिवेदित हुए थे । इसकी प्राथमिकी घटना के नौ दिन बाद थाना में दर्ज की गई। इतना ही नहीं लूट की घटना की सूचना देने वाले अखतबारा गांव के लोगों पर भी एक झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। कहुआ हलगांव सड़क के बीच एक सप्ताह के भीतर लूट की दो घटनाएं हुई ,जिसकी प्राथमिकी भी विलंब से दर्ज की थी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ का प्रतिवेदन प्राप्त कर...