Darbhanga News: लापरवाही : कचरा ले जाने के दौरान सड़क पर फैल रही गंदगी
दरभंगा, जुलाई 27 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा नगर निगम की कचरा प्रबंधन व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमित रूप से कचरा उठाने के बावजूद कचरा ढोने वाली गाड़ियों की लापरवाही से स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खुले ढाले वाले ट्रैक्टर और वाहनों से कचरा ले जाने के दौरान सड़क पर गंदगी गिर रही है। इससे शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरा फैलता है। व्यस्ततम बाजारों और शहर की मुख्य सड़कों पर फैले कचरे से दुर्गंध फैलती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि सड़क पर बिखरे कचरे के कारण पैदल चलना भी मुश्किल होता है। वाहन चालकों को भी दुर्घटना हो जाने का डर बना रहता है, क्योंकि कई बार कचरा सड़क पर फिसलन पैदा कर देता है。
स्थानीय नागरिकों की नाराजगी स्थानीय दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.