दरभंगा, अक्टूबर 5 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। लहेरियासराय स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का सिलसिला जारी है। गत दो अक्टूबर से नमो भारत रैपिड ट्रेन का ठहराव लहेरियासराय स्टेशन पर शुरू हुआ है। अब पांच अक्टूबर से लहेरियासराय स्टेशन पर जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के भी ठहराव की शुरुआत की जाएगी। यह जानकारी शनिवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर जी के निजी सचिव ने दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. ठाकुर पांच अक्टूबर को प्रात: साढ़े नौ बजे इस ट्रेन को झंडी दिखाकर ठहराव की शुरुआत करेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: लहेरियासराय में आज से रुकेगी जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...