दरभंगा, नवम्बर 25 -- Darbhanga News: दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) की वार्षिक सीनेट बैठक 19 दिसंबर को होगी। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की बैठक में सीनेट की तिथि निर्धारित करने के साथ बैठक के अनुमानित बजट को भी मंजूरी दी गई। वहीं, 22 दिसंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के अनुमानित बजट को भी सिंडिकेट ने स्वीकृत कर दिया। कुलपति के आवासीय कार्यालय सभागार में हाइब्रिड मोड में हुई बैठक में राज्यपाल के अपर सचिव के पत्र के आलोक में सीनेट की वार्षिक बैठक की तिथि तय की गई। बैठक में सीनेट के आयोजन से संबंधित अनुमानित बजट को बिहार लोक भवन, पटना के अनुमोदन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया।सिंडिकेट ने विश्वविद्यालय के 22 दिसंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के अनुमानित बजट को भी मंजूरी दी। इसे भी अन...