Darbhanga News: लंबित पंचायत सरकार भवन जल्द बनाएं: आयुक्त
दरभंगा, जुलाई 12 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के लंबित निर्माण को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। डीडीसी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। बैठक में पंचायतों में स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइटों की नियमित कार्यशीलता सुनिश्चित करने, खराब लाइटों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा योजना के शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। यह भी पढ़ें- Samastipur News: प्रखंड की हर पंचायत में बनेगा विवाह मंडप निर्माणाधीन कन्या विवाह मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.