Darbhanga News: रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट
दरभंगा, अक्टूबर 2 -- Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के सर्वे कार्यालय परिसर में स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर रेस्टोरेंट संचालक मधुबनी जिले के सरसोपाही निवासी सुमित कुमार झा ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों पहले दीपक झा अपने आठ दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था। उस समय वे वहां मौजूद नहीं थे। खाना खाने के बाद उन लोगों ने कहा कि अभी पैसा नहीं है। एक-दो दिन में पेमेंट कर देंगे। जब दीपक को फोन किया तो पहले उसने बैंक खाता नंबर भेजने को कहा। खाता नंबर भेजने के बाद भी उन लोगों ने पैसा नहीं दिया।सुमित ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 20 युवकों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा। उन लोगों के हाथ में लोहे का रॉड, प्लास्टिक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.