Darbhanga News: रेलवे कर्मी का रॉड से फोड़ा सिर
दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र स्थित रेलवे क्वार्टर में विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में रेलवे कर्मचारी विपिन पासवान ने पुलिस को दिए बयान में पड़ोसी राजीव कुमार व उसके नाबालिग पुत्र समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राथमिकी के अनुसार गत 29 अगस्त की शाम विपिन के छह वर्षीय बेटे के साथ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान विपिन की पत्नी के साथ मारपीट की गई। विपिन ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त की सुबह ड्यूटी जाने के दौरान राजीव ने उसे धमकी दी। उसी दिन शाम करीब छह बजे घर लौटने के दौरान राजीव ने लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। डॉक्टरों ने चार टांके लगाए। थानाध्यक्ष अमित कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.