दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला स्तरीय रेड रन-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया एवं डॉ. शबनम कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रेड रन के पुरुष वर्ग में सीएम कॉलेज के आलोक कुमार प्रथम, महात्मा गांधी कॉलेज के मणि रंजन पासवान द्वितीय, आरबी जालान बेला कॉलेज के वीरेन्द्र कुमार तृतीय, सीएम साइंस कॉलेज के अमन कुमार चतुर्थ तथा आरबी जालान बेला कॉलेज के सुजीत कुमार ने पंचम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में एमआरएम कॉलेज की मुस्कान कुमारी प्रथम, शुभलक्ष्मी कुमारी द्वितीय, राजलक्ष्मी कुमारी तृतीय, सीएम साइंस कॉलेज की सुनिधि गुप्ता चतुर्थ तथा आरबी जालान कॉलेज की मौसम कुमारी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। यह भी ...