Darbhanga News: रूसी विवि से करार होने पर डाॅ. संत को दी बधाई
दरभंगा, अक्टूबर 27 -- Darbhanga News: दरभंगा। रूस के कई विश्वविद्यालयों के साथ एसके चौधरी एजुकेशनल ट्रस्ट के साथ करार से मिथिला में शिक्षा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति व नवाचार में अभिनव आयाम जुड़ेंगे। अल्प सुविधा प्राप्त शिक्षार्थियों व शोधार्थियों को नए टिप्स मिलेंगे। ये बातें शिक्षाविद डॉ. शिवकिशोर राय तथा उज्ज्वल कुमार ने रूस यात्रा के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों से अकादमिक करार के बाद स्वदेश लौटने पर ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. संत कुमार चौधरी का अभिनंदन करते हुए कही। डॉ. चौधरी ने रूस के साथ हुए शैक्षणिक करार के संबंध में बताया। उन्होंने डॉ. राय को आगामी 13, 14 व 15 फरवरी को होने वाले वार्षिक अंतरराष्ट्रीय मेगा एक्सपो के लिए आमंत्रित किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: बेनीपट्टी के चानपुरा में 13 से 15 फरवरी तक होगा अंतराष्ट्रीय कृषि, स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.