दरभंगा, नवम्बर 2 -- Darbhanga News: दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के आवाह्न पर जिला इकाई दरभंगा में जिला अध्यक्ष जय प्रकाश मेहता व सचिव सुनील कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर एवं आईटी कर्मियों ने रविवार को पोलो मैदान से समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक तक रोड मार्ग निकाला। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश मेहता ने कहा कि बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की एकल मांग को लेकर बिहार राज्य डाटा इन्ट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रोड मार्च निकाला गया है। रोड मार्च के बाद संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मेहता, सुनील कुमार आदि ने मुख्यमंत्री व सूचना प्रावै...