दरभंगा, अक्टूबर 4 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में पैट-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता के खिलाफ रविवार को विवि परिसर में पैट-2024 अभ्यर्थियों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रहलाद कुमार सिन्हा ने की। बैठक में विभिन्न विषयों के पैट अभ्यर्थियों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य बैठक में राजभवन द्वारा लनामिवि के संबंध में लगातार लिए जा रहे निर्णयों पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़े मामलों में इस प्रकार का अनावश्यक विलंब उचित नहीं है। छात्र नेता प्रिंस राज ने कहा कि पैट-2024 की परीक्षा व परिणाम की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद इंटरव्यू और नामांकन की प्रक्रिया को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय...