Darbhanga News: राजकीय डिग्री कॉलेजों का एक साथ उद्घाटन 15 को होगा
दरभंगा, जुलाई 13 -- Darbhanga News: दरभंगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थापित आठ नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन 15 जुलाई को किया जाएगा। इसकी तिथि तय कर दी गई है और उद्घाटन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सभी आठ राजकीय डिग्री कॉलेजों का एक साथ उद्घाटन होगा। इसके लिए संबंधित महाविद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उद्घाटन होने वाले महाविद्यालयों में शामिल हैं राजकीय डिग्री कॉलेज सिंहवाड़ा, राजकीय डिग्री कॉलेज तारडीह, राजकीय डिग्री कॉलेज हनुमाननगर, राजकीय डिग्री कॉलेज अलीनगर, राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वरस्थान, राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वरस्थान पूर्वी, राजकीय डिग्री कॉलेज किरतपुर व राजकीय डिग्री कॉलेज गौड़ाबौराम। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.