Darbhanga News: रजवा गयारी गांव में मोबाइल पर पति से बकझक होने पर पत्नी ने की खुदकुशी
दरभंगा, जुलाई 28 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र के रजवा गयारी में सोमवार की अलसुबह फंदे पर लटककर नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने शव को जब्त कर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतका की पहचान अरविंद सदा की पत्नी ललिया देवी (20) के रूप में की गई है। डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतका के ससुर बजरंग सदा ने बताया कि उसका पति परदेस में काम करता है। रात को उनकी बहू की उससे मोबाइल पर काफी देर तक बकझक हुई थी। इसके बाद घर में मौजूद सभी लोग सोने चले गए थे। अलसुबह कमरे में उसे फंदे पर लटका देख परिवार के लोग दंग रह गए। यह भी पढ़ें- पति के चरित्र के शक से परेशान पत्नी ने की खुदकुशी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.