Darbhanga News: रंगोली, कविता एवं प्लास्टिक क्राफ्ट से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
दरभंगा, सितम्बर 28 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा, दरभंगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में सोमवार को महारानी कल्याणी कॉलेज में रंगोली, कविता पाठ एवं प्लास्टिक क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत 11वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता का विषय हरित भारत, कविता पाठ प्रतियोगिता का विषय नदी और जीवन तथा प्लास्टिक क्राफ्ट प्रतियोगिता का विषय रीयूज़ एंड रीक्रीएट निर्धारित किया गया। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के विषयों की जानकारी ऑन स्पॉट पर्ची से दी गई। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला गंगा समिति के जिला परियोजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.