दरभंगा, अक्टूबर 30 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। डीएम सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति कौशल कुमार के निर्देशानुसार विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा की ओर से लहेरियासराय के वार्ड 46 गोविन्दपुर स्थित राय साहब तालाब में स्वच्छता के लिए श्रमदान एवं नमामि गंगे संकल्प कार्यक्रम गुरुवार को हुआ। आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया गया कि वे छठ पर्व संपन्न होने के बाद भी जलस्रोतों की सफाई और संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें, ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जलस्रोत सुरक्षित रह सकें।जिला यह भी पढ़ें- Madhubani News: अभियान से चकाचक हुई सड़क परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने...