Darbhanga News: युवक ने फंदे से लटक दी थी जान
दरभंगा, नवम्बर 23 -- Darbhanga News: केवटी। रैयाम थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित चौगामा गाछी डीह में गत 17 नवंबर को मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान नयागांव निवासी देवनारायण यादव के पुत्र रोशन लाल यादव के रूप में की गयी थी। यह जानकारी रविवार को केवटी थाने पर सदर टू कमतौल एसडीपीओ सुभेन्द्र कुमार ने दी। बताया गया कि पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच की थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेजा गया था। मृतक के पिता देवनारायण यादव के आवेदन पर रैयाम थाने में गत 19 नवंबर को कांड दर्ज किया गया था।अनुसंधान में एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। मौके पर कमतौल पुलिस इंस्पेक्टर राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.