Darbhanga News: मौलागंज में पाइप फूटने से बर्बाद हो रहा पानी
दरभंगा, जुलाई 13 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। बुडको की ओर से कराये जा रहे नाला निर्माण के कारण मौलागंज में जगह-जगह पीएचईडी की वाटर सप्लाई पाइप फूट गई है। इससे प्रतिदिन सुबह-शाम हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। इससे आने-जाने वाले लोगों को भी कठिनाई हो रही है। साथ ही जिनके घरों में सप्लाई पाइप से पानी पहुंचता था और वही एकमात्र सहारा था वह भी बंद हो गया है। पीने के पानी और घरों में उपयोग के लिए पानी के लिए लोग यहां-वहां भटक रहे हैं। स्थानीय सुरेंद्र ठाकुर ने बताया पिछले कई दिनों से ऐसे ही सड़कों पर हजारों लीटर पीने का पानी बह रहा है। इसे देखने वाला कोई नहीं है। पंकज झा ने इसे जल्द ठीक कराने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.