Darbhanga News: मोबाइल छिनतई में तीन धराए
दरभंगा, अगस्त 4 -- Darbhanga News: दरभंगा। एनएच 27 पर हाई स्पीड बाइक से मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो नाबालिगों को सदर थाने की पुलिस ने रविवार की देर शाम पंजाबी ढाबा के पास पकड़ा। दोनों के बयान के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांधीनगर कटरहिया मोहल्ले से एक अन्य युवक अक्षय कुमार यादव को गिरफ्तार किया। अक्षय मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र के नरहिया गोट का मूल निवासी है। उसके पास से पुलिस ने पूर्व में लूटा गया पांच मोबाइल बरामद किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.