दरभंगा, अक्टूबर 16 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के मेडिसिन विभाग के आईसीसीयू का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद गुरुवार को मरीजों का दाखिला वहाब दोबारा शुरू हुआ। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूसी झा, अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा सहित कई चिकित्सक और विभाग के पूर्व चिकित्सक मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान वाहन मौजूद थे। जीर्णोद्धार के बाद मरीजों के लिए सुविधाओं में इजाफा हुआ है। वहां गंभीर मरीजों के इलाज के लिए पांच वेंटीलेटर युक्त बेड की व्यवस्था की गई है। पूर्व में वहां केवल दो वेंटिलेटर युक्त बेड उपलब्ध थे। आईसीसीयू में 10 और आईसीयू में सात बेड उपलब्ध हैं। सभी बेड पर मोनिटर की व्यवस्था की गई है। बता दें कि आईसीसीयू के जीर्णोद्धार में कई महीने का समय लग गया। इस दौरान गंभीर मरीजों के इलाज के लिए व...