दरभंगा, सितम्बर 24 -- Darbhanga News: दरभंगा। न्यायालय से मोटर वाहन दावा वाद में पारित आदेश के आलोक में वर्ष 2004 में बाढ़ राहत कार्य के लिए अधिग्रहित ट्रक से हुई दुर्घटना में मृतक डोमन साह की आश्रित सीता देवी को सात लाख 34 हजार 428 रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। डीएम कौशल कुमार ने मृतक की आश्रित को उक्त राशि का चेक प्रदान किया। चेक प्राप्त करते हुए आश्रित सीता देवी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...