दरभंगा, अक्टूबर 28 -- Darbhanga News: दरभंगा/तारडीह, हिटी। पर्व-त्योहार व शादी-विवाह के अवसर पर खासकर मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। कई कारोबारी इस मौके का गलत फायदा उठाते हैं। मांग पूरी करने के लिए वे धड़ल्ले से मिलावटी मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करते हैं। इसे खाकर लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ रहे हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर से मंगलवार को की गयी पड़ताल में कई ऐसे लोग मिले जो दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से गंभीर रूप से बीमार पड़े थे। उन्होंने कहा कि इन दिनों बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री काफी तेज हो गई है। ऐसे दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहत खतरनाक है। अत्यधिक मुनाफे के चक्कर में धंधेबाज मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करते हैं। इसे खाने से लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे ह...