दरभंगा, सितम्बर 3 -- Darbhanga News: दरभंगा। मिथिला फोक आर्ट, दरभंगा की ओर से बुधवार को युवा महिला मिथिला लोक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 से 25 वर्ष की दरभंगा जिले की 100 युवतिओं ने मिथिला पेंटिंग में अपना कौशल दिखाया। मिथिला पेंटिंग की वरिष्ठ कलाकार राज्य पुरस्कार प्राप्त अंजू मिश्रा के तत्वावधान में भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मीना झा के सहयोग से किया गया। इस दौरान सभी को सेनेटरी पैड का मुफ्त वितरण किया गया। अंजू मिश्रा और मीना झा ने कहा कि आगे अंतरजिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रथम तीन विजेता को विशेष पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। आगामी चार सितंबर को केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा व दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल के हाथों पुरस्कार वितरण होगा। यह भी पढ़ें- बिहार महोत्सव के लिए कलाकार रवाना

हिंदी ह...