Darbhanga News: मिथिला के पुरातात्विक इतिहास पर वैज्ञानिक शोध जरूरी : डॉ. फणिकान्त
दरभंगा, अक्टूबर 26 -- Darbhanga News: राजीव रंजन झा,दरभंगा। शतपथ ब्राह्मण के अनुसार राजा विदेह माधव अपने पुरोहित गौतम रहुगण के साथ सरस्वती तट से सदानीरा (गंडक) नदी तट पर पहुंचे और इस मिथिला भूमि को कृषि योग्य बनाया। उत्तर वैदिक काल में यह क्षेत्र प्रमुख राजनीतिक व सांस्कृतिक केन्द्र बना। लनामिवि के पीजी संस्कृत विभाग में आयोजित मिथिला का पुरातात्विक इतिहास विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पूर्वी जोन, कोलकता के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक डॉ. फणिकान्त मिश्र ने ये बातें कही। डॉ. मिश्र ने कहा कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार राजा निमि ने इस राजवंश की नींव रखी और उनके पुत्र मिथि के नाम पर इस क्षेत्र का नाम मिथिला पड़ा तथा यहां के शासक जनक कहलाए। राजा जनक के काल में यह वैदिक दर्शन, न्याय और तर्कशास्त्र का प्रमुख केन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.