दरभंगा, अगस्त 17 -- Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में पथ निर्माण व जिले के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने ध्वजारोहण किया। मंत्री ने कहा कि दरभंगा केवल एक प्रशासनिक जिला नहीं है, बल्कि मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक विरासत का महत्वपूर्ण केन्द्र है। दरभंगा मिथिला की आत्मा है। कहा कि दरभंगा राज ने शिक्षा, कला और संस्कृति को जो संरक्षण दिया, उसकी गवाही यहां की ऐतिहासिक इमारतें आज भी देती हैं। हम चाहते हैं कि जो भी व्यक्ति दरभंगा आए, वह यहां के शानदार इतिहास, हमारी कला और हमारे सत्कार को अपने दिल में बसाकर जाए। उन्होंने कहा कि आज का दरभंगा अपने गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ विकास की नई कहानी भी लिख रहा है। आज हम एक ऐसे दरभंगा का निर्माण करने ...