Darbhanga News: मारपीट में युवक की जांघ में सरिया घोंपा
दरभंगा, जुलाई 11 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। जाले थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव में शुक्रवार को मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष ने एक युवक की जांघ में सरिया घोंप दिया। आनन फानन में उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच पहुंचने पर जांघ से सरिया निकालने से पहले जख्मी का एक्सरे कराया गया। जख्मी स्व. भोला ठाकुर का पुत्र दुर्गानंद ठाकुर बताए जाते हैं। वे टेंपो चलाकर जीवनयापन करते हैं। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग परिसर में मौजूद जख्मी की मां मीना देवी ने बताया कि एक महीने पहले विवाद में पड़ोसी राजा शर्मा ने मेरा हाथ तोड़ दिया था। शुक्रवार को जख्मी के बड़े भाई इसी बात की शिकायत उनके चचेरे भाई से कर रहे थे। उनका आरोप है कि इसी दौरान राजा शर्मा वहां पहुंच गया गाली-गलौज के बाद मारपीट करने लगा। शोर-शराबा सुनकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.