Darbhanga News: मारपीट में पांच लोग जख्मी
दरभंगा, जुलाई 17 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। भीगो शमशान घाट में गुरुवार को आपसी मारपीट में एक नाबालिग लड़के सहित पांच युवक जख्मी को गए। परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया। जख्मियों में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी पृथ्वी सहनी के पुत्र भूषण कुमार सहनी (26) व गोलू कुमार (20) और मुकेश सहनी के पुत्र हिमांशु कुमार (13) शामिल हैं। अन्य दो घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मौलागंंज निवासी एक व्यक्ति की मौत के बाद उनका शव भीगो श्मशानघाट के मुक्तिधाम में जलाया जा रहा था। किसी बात को लेकर वहां युवकों में बहस होने लगी। देखते ही देखते तू-तू, मैं-मैं मारपीट में बदल गई।इमरजेंसी में इलाजरत गोलू कुमार ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगी है। साथ ही कान भी चोटिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.