दरभंगा, जुलाई 21 -- Darbhanga News: संजय लाला,दरभंगा। भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैनाघाट वार्ड 18 में जमीन विवाद को लेकर गत रविवार को हुई हिंसक मारपीट में गंभीर रूप से घायल अली अहमद खान (50) की इलाज के दौरान पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। सोमवार को भालपट्टी थाने की पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक स्व. खलील उल खान के पुत्र थे। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि वे ग्रामीण पशु चिकित्सक के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में चार बेटियां और तीन बेटे हैं। सभी बच्चे अविवाहित हैं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दो पक्षों में खूनी भिड़ंत, तीन जख्मी उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।भालपट्टी थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि आरोपितों क...