Darbhanga News: मारपीट मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा, नवम्बर 22 -- Darbhanga News: बहेड़ी। थाना क्षेत्र के मोईन महुआ गांव से पुलिस ने मारपीट मामले के दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गांव के मुकेश मुखिया एवं शिवनारायण मुखिया के रूप में हुई है। दोनों को गुरुवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाने में मारपीट से संबंधित मामला दर्ज था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.