दरभंगा, सितम्बर 9 -- Darbhanga News: लहेरियासराय। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने मंगलवार को न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों से लक्ष्य निर्धारित कर बेहतर परिणाम हासिल करने की बात कही। दूसरी ओर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने भी एसडीपीओ व थानाध्यक्षों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। सीजेएम श्री आलम ने 11 सितंबर तक सभी नोटिस को पक्षकारों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...