Darbhanga News: मानिकपुर गांव से शराब बरामदगी मामले में फरार तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरभंगा, सितम्बर 2 -- Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव से पुलिस ने मंगलवार को शराब बरामदगी कांड में तीन नामजद फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी किशन चौधरी, कर्पूरी चौधरी एवं पंकज चौधरी हैं। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि 25 मार्च को पुलिस ने मानिकपुर चौर में विशेष छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान झाड़ी से देसी चुलाई शराब, दो एलपीजी सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप और चूल्हा बरामद किया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर तीनों तस्कर मौके से फरार हो गए थे। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नौ आरोपितों ने किया सरेंडर, छापेमारी में 13 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.