Darbhanga News: माधेश्वर पोखर में डूबे युवक का शव बरामद
दरभंगा, अगस्त 5 -- Darbhanga News: राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के माधेश्वर पोखर में गत सोमवार की दोपहर डूबे युवक का शव बरामद हो गया है। मंगलवार की अलसुबह घाट के किनारे युवक का शव पोखर में उपलाते देखा गया। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुधीर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पोखर से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जटियाही पोखर मोहल्ला निवासी सूरज राम के 22 वर्षीय पुत्र आकाश राम के रूप में हुई। आकाश का शव मिलने की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही सभी दहाड़ मारकर रोने लगे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नहर में डूबे युवक का शव बरामद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.