दरभंगा, अगस्त 30 -- Darbhanga News: दरभंगा। माउंट लिटरा जी स्कूल में सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई। प्रिंसिपल प्रीति पाराशर, चेयरमैन जितेंद्र कुमार, डायरेक्टर प्रतिभा कुमारी, प्रबंधक रमेश कुमार समेत शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खो-खो, दौड़, पिट्टो और रग्बी प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रिंसिपल ने कहा कि खेल अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। चेयरमैन ने खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में खेल भावना का उत्सव यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी गयी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Ka...