दरभंगा, सितम्बर 11 -- Darbhanga News: दरभंगा। माउंट लिटरा जी स्कूल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन एवं स्कूल प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें नियमित ब्रशिंग, संतुलित खान-पान और दांतों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। जांच के बाद बच्चों को पेस्ट एवं माउथवॉश उपलब्ध कराया गया तथा नि:शुल्क परामर्श दिया गया। प्रिंसिपल प्रीति पराशर ने चिकित्सकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरपर्सन जितेंद्र कुमार, स्कूल प्रबंधक रमेश रंजन थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...