Darbhanga News: मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहा वातावरण
दरभंगा, अक्टूबर 14 -- Darbhanga News: दरभंगा/घनश्यामपुर, हिटी। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में सभी आवाहित देवी-देवताओं सहित माता दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की वेद मंत्रों से पूजा की गई। मिथिला की मान्य परंपरा, लोकाचार तथा अतिविशिष्ट वेदोक्त एवं तंत्रोक्त सिद्ध तथा दिव्य मंत्रों से पूजकों तथा साधकों ने माता की अराधना की। ब्रम्ह मुहूर्त में पराती लोक गीतों से माता की स्तुति की गई। वेदपाठ, सप्तशती पाठ तथा नवार्ण बीज मंत्रों का निरंतर जाप किया जा रहा है। पूजन कार्य संपन्न होने के बाद आरती एवं क्षमा प्रार्थना की गई। बटुक, कुमारी, ब्राह्मण भोजन कराकर चरणामृत, नैवेद्य, प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना, आज होगी मां कुष्मांडा की पूजामां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.